ग्वालियर व्यापार मेले में कर छूट के लिए सिंधिया ने सीएम को लिख पत्र

0
491

भोपाल। ग्वालियर व्यापार मेला में वाणिज्यिक कर और रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट को लेकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने ग्वालियर चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कर छूट संबंधी पत्र के साथ यह मांग की है। सिंधिया ने मुख्यमंत्री नाथ को लिखे पत्र में बताया है कि ग्वालियर का व्यापार मेला 100 साल से ज्यादा समय से आयोजित किया जा रहा है।
Scindia writes to CM for tax rebate in Gwalior trade fair
भाजपा के सरकार में आने के बाद 2003 से मेले को मिलने वाली कर छूट को समाप्त कर दिया गया, जिससे मेले का टर्नओवर 500 करोड़ से कम होकर करीब 100 करोड़ रुपए तक सिमट गया है। उन्होंने मेले के आकर्षण व व्यापारिक टर्नओवर को पुन: बढ़ाने की दृष्टि से आॅटोमोबाइल्स सेक्टर में बिकने वाले वाहनों पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट देने की मांग की है। सिंधिया ने कहा कि 14 दिसंबर को इस संबंध में आयुक्त परिवहन को भी पत्र लिखा था।