नई दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगहों तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में बरसों बाद ठंड कहर बनकर टूटी है। लेह में तापमान -17.1 डिग्री और करगिल में -16.2 डिग्री तक पहुंच गया है।
Khedak cold wave continues, 30-year record in Srinagar broken, mercury minus 17.1 in Leh
श्रीनगर की डल झील का पानी बर्फ मे तब्दील हो गया है और तापमान माइनस 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
राजस्थान में भी कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। सीकर और उसके आसपास के इलाकों में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पंजाब के कई इलाकों में शीतलहर की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। कोहरे ने हालत और खराब कर दिए है।
दिल्ली में इंसानों के साथ परिंदों के लिए भी ठंड जानलेवा साबित हो रही है। बड़ी संख्या में पक्षी ठंड की वजह से बीमारी के शिकार हो रहे हैं। ज्यादातर पक्षियों को लकवा मार गया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान 5 डिग्री के नीचे बना हुआ है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। बेघर लोगों और फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वालों को इससे काफी मुश्किल हो रही है। बेघर लोग कई जगहों पर रात अलाव जलाकर गुजारते हुए देखे गए हैं।
मध्य प्रदेश के भी कई इलाकों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। शीतलहर का असर कई जगह फसलों पर भी देखा जा रहा है। राजधानी भोपाल में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात का तापमान 8.4 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्रीसे. कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। इधर, पचमढ़ी में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्रीसे. दर्ज हुआ,जो सामान्य से 1 डिग्रीसे. अधिक रहा। इस तरह भोपाल की रात पचमढ़ी से भी ज्यादा सर्द रही। मौसम केंद्र ने ठंड के तेवर और तीखे होने की संभावना जताई है।

