बाक्सिंग डे टेस्ट में हार के आस्ट्रेलिया, भारत इतिहास रचने से दो कदम दूर

0
363

नई दिल्ली। भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बेहद करीब है। उसे यहां जीत के लिए सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है, जबकि मेजबान टीम अब भी 141 रन दूर है। उसने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 85 ओवर में 8 विकेट पर 258 रन बनाए हैं। नाथन लियोन (38 गेंद में 6 रन) और पेट कमिंस (63 रन, 103 गेंद, 5 चौके और 1 छक्का) नाबाद लौटे हैं। ये दो ही बल्लेबाज हैं, जो भारत की ऐतिहासिक जीत में बाधा बने हुए हैं। इनके बीच 9वें विकेट के लिए अब तक अब तक 43 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। कमिंस के यह टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है।
Australia’s defeat in Boxing Day Test, two steps away from India making history
भारतीय टीम ने दूसरी पारी 8 विकेट पर 106 रनों के स्कोर पर घोषित की, जिससे मेजबान टीम को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य मिला। बता दें कि आॅस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 151 रनों पर सिमट गई थी। 5वें दिन अगर भारत को किसी बात से खतरा है तो वह बारिश का आसर है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा, जब भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहेगी। इतिहास पर नजर डाली जाए तो इससे पहले मेहमान टीम आॅस्ट्रेलिया में 7 बॉक्सिंग डे टेस्ट का हिस्सा रही और इनमें से 5 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी, जबकि 2 मैच का अनिर्णीत समाप्त हुए।

इससे पहले आॅस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में मनचाही शुरूआत नहीं मिल सकी और लंच तक उसके 2 विकेट 44 रन पर गिर गए। दूसरे ओवर में ही आरोन फिंच (तीन) ने जसप्रीत बुमराह को दूसरी स्लिप में कैच थमा दिया। तीन गेंद बाद अगर मयंक अग्रवाल ने शॉर्टलेग पर ख्वाजा का कैच नहीं छोड़ा होता तो आॅस्ट्रेलिया का हाल और बुरा होता। ख्वाजा ने मार्कस हैरिस (13) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। रविंद्र जडेजा के पहले ओवर में भारत ने ख्वाजा के खिलाफ रिव्यू लिया जो नाकाम रहा।

जडेजा ने 10वें ओवर में हैरिस को अग्रवाल के हाथों शॉर्ट लेग पर कैच आउट कराके आॅस्ट्रेलिया की परेशानी और बढ़ा दी। लंच के बाद उस्मान ख्वाजा (33) और शॉन मार्श (44) ने आक्रामक शाट खेले। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े और कुछ समय के लिए भारत दबाव में आ गया था। मोहम्मद शमी ने 21वें ओवर ख्वाजा को पगबाधा आउट किया। बल्लेबाज ने डीआरएस रिव्यू लिया, लेकिन फैसला उनके खिलाफ गया। शॉन मार्श ने आक्रामक शॉट खेलना जारी रखा और ट्रैविस हेड के साथ 51 रन जोड़े।

आॅस्ट्रेलिया ने 100 रन 37वें ओवर में पूरे किए। शॉन मार्श को 33वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया। उन्होंने भी डीआरएस का इस्तेमाल किया और गेंद स्टम्प को बस छूकर निकल रही थी, लिहाजा उन्हें आउट करार दिया गया। मिशेल ने रविंद्र जडेजा को कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह छक्का लगाने के प्रयास में एक्स्ट्रा कवर पर विराट कोहली को कैच दे बैठे।