छिंदवाड़ा। कांग्रेस और बीजेपी का एक दूसरे पर पलटवार तो हम सबने देखा है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब एक पार्टी का नेता विपक्ष की तारीफ करे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े दिलवाले हैं उन्होंने हमेशा ही उनका सहयोग किया है।
Former CM’s Kala Nath praised, said- Shivraj is big hearted
दरअसल, मुख्य मंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के विकास मॉडल पर चर्चा कर रहे थे। छिंदवाड़ा की विकास गाथा बताते हुए मुख्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि जब भी परिवहन मंत्री बने थे तब छिंडवाड़ा की सड़कों को हाइवे से जोड़ने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस बारे में बात की तो उन्होंने छिंदवाड़ा की सड़कों को नेशनल हाईवे में तब्दील करने की तुरंत मंजूरी दे दी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लाइफ पर बनी फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि वे एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मूवी पर किसी तरह का बैन नहीं लगाएंगे क्योंकि इस तरह बैन लगाने से फिल्में और ज्यादा प्रचारित होती हैं जबकि जनता को मालूम है कि वह फिल्म किस तरीके से बनाई गई है और हकीकत क्या है।
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी छिंदवाड़ा आए थे लेकिन यहां की जनता ने उनका स्वागत तो किया लेकिन उन्हें उल्टे पांव वापस भी किया। कमलनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी तो आज स्किल डेवलपमेंट की बात कर रहे हैं उन्होंने छिंदवाड़ा में स्किल डेवलपमेंट सेंटर कई सालों पहले खोल दिए हैं और पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा जिला छिंदवाड़ा है जहां पर सबसे ज्यादा स्किल डेवलपमेंट सेंटर हैं। मोदी को छिंदवाड़ा में आकर यहां से कुछ सीख कर जाना था और छिंदवाड़ा घूमना था तब जाकर वह कह पाते कि वाकई छिंदवाड़ा विकास मॉडल है।

