बोली उमा भारती, कहा- सरकार बनाना किसी का पेटेंट नहीं, सरकार गिराने में हमारी कोई दिलचस्पी नहीं

0
282

भोपाल। केंद्रीय स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री उमा भारती ने कहा है कि सरकार बनाना किसी का पेटेंट नहीं। सरकार गिराने में हमारी कोई दिलचस्पी नहीं, संभलने के लिए कांग्रेस को ही प्रयास करना होगा। जनहित पर कुठाराघात हुआ तो जरूर हम लाठी लेकर खड़े हो जाएंगे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और आदित्य नाथ योगी के उप्र में मुख्यमंत्री रहते हुए यदि मंदिर निर्माण नहीं हो पाता तो यह जनता के लिए सबसे बड़ा सदमा होगा।
Bid Uma Bharti, said- To make a government is not a patent, we are not interested in demolishing the government
भोपाल में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उमा भारती ने अनेक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात कही। मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी हार और कांग्रेस सरकार के भविष्य को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि मप्र सरकार की कुंडली हम नहीं बनाएंगे। सरकार गिराने में हमारी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें स्वयं को अपने कामकाज से जनहितैषी साबित करना होगा। उन्हें स्वयं ही संभलना होगा, हम उनके फटे में टांग नहीं अड़ाएंगे लेकिन जनहित पर कुठाराघात हुआ तो हम लाठी लेकर खड़े हो जाएंगे।

राम मंदिर को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने दोहाराया कि मोदी-योगी के रहते मंदिर का रास्ता निकलना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश की जनता के लिए बड़ा सदमा होगा। भले ही एक्ट बनाएं लेकिन मंदिर का रास्ता बातचीत और सामंजस्य से ही निकलेगा। आरएसएस को लेकर सवाल पर वह बोलीं कि हिंदुत्व सरकारी एजेंडा नहीं है, जब तक महिलाओं की मांग में सिंदूर रहेगा तब तक हिंदुत्व कायम रहेगा।

मोदी का जादू चल रहा है
गंगा की सफाई पर उन्होंने बताया कि 2016 में तीन चरणों में काम करने की घोषणा हुई थी। पहले चरण के तहत गंगा को प्रदूषित करने वाले सीसामऊ नाले को ठीक कर दिया गया है। दो साल पहले यह नाला फैक्टरियों की गंदगी, जानवरों के खून और मांस के लोथड़े सहित गंगा नदी में गिरता था। अब यह पूरी तरह स्वच्छ हो चुका है, पिछले सप्ताह ही इसका काम पूरा हुआ। तीन राज्यों में भाजपा की हार और मोदी की लोकप्रियता में गिरावट पर उनका कहना था कि मोदी का जादू चल रहा है। अभी त्रिपुरा में हमने जीत हासिल की है। एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म और कांग्रेस के विरोध पर उनका सवाल था कि वह पुस्तक जिस पर फिल्म बनी उसका विरोध क्यों नहीं किया। अब फिल्म का ही विरोध क्यों, इसका कारण बताना होगा।