चीन अपने मित्र देश पाक के लिए तैयार कर अत्याधुनिक युद्धतोप, नौसेना की युद्धक क्षमता होगी दोगुनी

0
414

बीजिंग। चीन अपने सदाबहार मित्र देश पाकिस्तान के लिए अत्याधुनिक युद्धपोत तैयार कर रहा है। इसका निर्माण दोनों देशों के बीच हथियारों को लेकर हुए बड़े रक्षा करार के तहत किया जा रहा है। यह करार सामरिक रूप से अहम माने जाने वाले हिंद महासागर में शक्ति संतुलन के नाम पर किया गया है। इसके तहत इस तरह के चार आधुनिक युद्धपोत बनाए जाने हैं। इनके मिलने से पाकिस्तानी नौसेना की युद्धक क्षमता दोगुनी हो जाएगी।
China will be ready for its friendly country Pak, the latest warship, Navy’s warfare capacity will double
चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने सरकारी रक्षा कांट्रेक्टर चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी) के हवाले से लिखा है कि निमार्णाधीन युद्धपोत चीन की नौसेना के सबसे उन्नत फ्रिगेट का संस्करण है। इस फ्रिगेट को गाइडेड मिसाइल से लैस किया गया है। सीएसएससी ने हालांकि यह जाहिर नहीं किया कि किस प्रकार के युद्धपोत का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यह जरूर बताया कि इसका निर्माण शंघाई के हुडोंग-झोंघुआ शिपयार्ड में किया जा रहा है।

अखबार ने पाकिस्तानी नौसेना के हवाले से बताया कि युद्धपोत टाइप 054एपी श्रेणी का है। चीन की नौसेना के पास इस श्रेणी के 30 युद्धपोत हैं। नौसेना इसे अपना सर्वश्रेष्ठ युद्धपोत मानती है। चीन-पाक साथ में बना रहे लड़ाकू विमान पाकिस्तान में चीन ना सिर्फ भारी निवेश कर रहा है, बल्कि उसके लिए हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक भी है। दोनों देश संयुक्त रूप से मिलकर लड़ाकू विमान जेएफ-थंडर का निर्माण भी कर रहे हैं। पाकिस्तान, चीन से स्टेल्थ लड़ाकू विमान समेत कई उन्नत विमान पाने की फिराक में भी है।

युद्धपोत की खासियत -युद्धपोत आधुनिक खोजी और हथियार प्रणाली से लैस होगा -पोत रोधी, पनडुब्बी रोधी और वायु रक्षा प्रणाली से सुसज्जित -युद्धपोत में उन्नत रडार और कई तरह की मिसाइलें भी लगी होंगी।