दलितों को लुभाने के लिए 5,000 किलो की खिचड़ी बनवा रही बीजेपी, बनेगा वर्ल्ड रेकॉर्ड

0
260

नई दिल्ली। देश में कई बड़ी राजनीतिक रैलियों और प्रदर्शनों के गवाह रहे रामलीला मैदान में इन दिनों बीजेपी वर्कर्स का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों के लिए रामलीला मैदान भगवा गढ़ और दिल्ली बीजेपी का कैंप आॅफिस बनने जा रहा है। रविवार से अगले करीब तीन सप्ताह तक यहां बीजेपी के मेगा इवेंट होने जा रहे हैं। रविवार को बीजेपी ने दलित समाज को अपने पक्ष में जुटाने के लिए ‘भीम महासंगम’ का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में एक ही बर्तन में 5,000 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। इसके जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देने की तैयारी है। यह खिचड़ी मशहूर शेफ विष्णु मनोहर तैयार करेंगे।
World BJP to create 5,000 kg khichadi to woo Dalits
खिचड़ी इवेंट के बाद पार्टी के कार्यकर्ता 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय नेताओं के सम्मेलन की तैयारी में जुट जाएंगे। इस कार्यक्रम में देश भर के निर्वाचित प्रतिनिधि और राज्य कार्यकारिणी के कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके बाद 20 जनवरी को पार्टी युवा संकल्प रैली का आयोजन करने वाली है। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता युवाओं को संबोधित करेंगे। इस तरह बीजेपी एक कार्यक्रम से दलितों को साधेगी और एक से युवाओं को। जबकि एक कार्यक्रम नेताओं के मंथन और पार्टी के विजन पर चर्चा के लिए तय किया गया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि भीम महासंगम यूनिक इवेंट है। इसमें बनने वाली 5,000 किलो खिचड़ी गिनेस बुक आॅफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाएगी। इससे पहले मनोहर ने नागपुर में 3,000 किलो की खिचड़ी तै?ार की थी, जिसे रिकॉर्ड बुक में जगह मिली थी। 15 फुट चौड़े और 15 फुट लंबे प्लैटफॉर्म पर खिचड़ी तैयार की जाएगी, जिसके लिए कई गैस स्टोव लगाए जाएंगे।

दलित समाज से ही जुटाया दाल और चावल
दिल्ली बीजेपी के मीडिया संयोजक अशोक गोयल ने बताया कि पार्टी ने बीते कुछ दिनों में दलित समाज के लोगों से ही 10,000 किलो चावल और दाल जुटाया है। इसके अलावा खिचड़ी में पड़ने वाले टमाटर, अदरक, प्याज और नमक आदि की व्यवस्था पार्टी की ओर से ही की जाएगी।