देशद्रोही नारे लगाने के आरोप में कन्हैया, उमर और अनिर्बान के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज

0
354

नई दिल्ली। जेएनयू देशद्रोह प्रकरण में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन साल बाद सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में 1200 पेज का आरोप पत्र दायर कर दिया। इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। आरोप पत्र में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, पूर्व छात्र उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य समेत 10 छात्रों के नाम शामिल हैं।
Kanhaiya, Omar and Anirban face trial in anti-trafficking slogans today
गौरतलब है कि संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु की बरसी पर नौ फरवरी, 2016 को जेएनयू कैंपस में एक कार्यक्रम हुआ था। उसमें भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह..इंशा अल्लाह, कश्मीर की आजादी तक जंग रहेगी, जंग रहेगी जैसे देशद्रोही नारे लगाए गए थे। आरोप पत्र में कन्हैया, उमर व अनिर्बान के अलावा सात कश्मीरी छात्रों-आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, उमर गुल, रायी रसूल, बशीर बट व बशरत के भी नाम हैं।

वहीं भाकपा नेता डी. राजा की बेटी अपराजिता, तत्कालीन छात्रसंघ उपाध्यक्ष शहला राशिद, रमा नागा, आशुतोष कुमार, बनज्योत्स्ना लाहिड़ी समेत कम से कम 36 लोगों के नाम आरोप-पत्र के कॉलम नंबर 12 में हैं, क्योंकि उनके खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं हैं। दिल्ली पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमित आनंद की कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर मंगलवार को फैसला करेगा।

12 राष्ट्रविरोधी नारों का जिक्र
पुलिस ने आरोप-पत्र में कन्हैया कुमार व अन्य आरोपितों द्वारा कथित तौर पर लगाए गए 12 नारों का भी जिक्र किया है। इस सूची में हम लेके रहेंगे कश्मीर की आजादी…, भारत तेरे टुकड़े होंगे…, कश्मीर की आजादी तक जंग रहेगी…, भारत को एक झटका और दो…, भारत को एक रगड़ा और दो…, अफजल हम शमिंर्दा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं…, भारत की बबार्दी तक जंग रहेगी, जंग रहेगी… आदि नारे शामिल हैं। आरोप पत्र के साथ कार्यक्रम के सीसीटीवी व मोबाइल फुटेज व कई दस्तावेजी सुबूत पेश किए गए हैं। फॉरेंसिक और फेसबुक डेटा से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं।