मेघालय: अवैध कोयला खदान में फंसे खनिकों को निकालने की कोशिश नाकाम, नेवी ने खदान से पहला शव निकाला

0
232

शिलॉन्ग। मेघालय में एक अवैध कोयला खदान में एक महीने से ज्यादा अरसे से चल रहे रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना ने पहला शव निकाला है। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की डेड बॉडी 200 फीट की गहराई पर मिली है। इस खदान के अंदर 15 मजदूर फंस गए थे। खनिकों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
Meghalaya: Failure to evacuate miners trapped in illegal coal mine, Navy removed first dead body from mine
पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में पिछले साल 13 दिसंबर से अवैध कोयला खदान में फंसे 15 खनिकों को बाहर निकालने की कवायद चल रही थी। इसके लिए उच्च क्षमता वाले दो सबमर्सिबल पंपों के जरिए मुख्य शाफ्ट से पानी निकालने की कोशिश नाकाम रही थी। नेवी के साथ ही एनडीआरएफ के गोताखोरों की भी इस अभियान में मदद ली जा रही थी। खनिकों के रेस्क्यू में मशक्कत कर रहे प्रशासन की मदद के लिए ओडिशा दमकल विभाग का एक दल भी यहां पहुंचा था। इस दल को बचाव कार्य के दौरान तीन हेल्मेट मिले थे।

सुरंग में भर गया था नदी का पानी
गौरतलब है कि 13 दिसंबर को 370 फीट गहरे कोयला खदान में नदी का पानी भर जाने से सुरंग का रास्?ता बंद हो गया था। तब से इसमें फंसे 15 खनिकों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। जनवरी में ही पूर्वी जयंतिया जिले में एक और अवैध कोयला खदान में दो खनिकों के शव मिले थे। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने असुरक्षित खनन पर 2014 से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद अवैध खनन जारी है।