मंदसौर: भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या, शिवराज ने ट्वीट कर सीएम को लिखा पत्र

0
268

मंदसौर, भोपाल। नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद बंधवार को गुरुवार शाम लगभग 7.10 बजे अज्ञात बाइक सवार ने जिला सहकारी बैंक के सामने गोली मार दी। हमलावर ने करीब से सिर पर गोली मारी, जिससे मौके पर ही बंधवार की मौत हो गई। घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना से उनके समर्थकों में खासा रोष है। इसके बाद बाजार भी धड़ाधड़ बंद हो गए। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है।
Mandsaur: BJP leader’s killer Prahlad Bondhar shot dead, Shivraj tweeted letter to CM
इस घटना पर जहां पूर्व सीएम शिवराज सिेंह चौहान ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक पत्र लिखा है वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था को निशाने पर लिया है। उधर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि इस मामले में दोषी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी अनुसार नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार शाम करीब 7 बजे जिला सहकारी बैंक के सामने स्थित भाजपा नेता लोकेंद्र कुमावत की दुकान पर बैठे थे। जैसे वे ही बाहर निकले, बुलेट पर सवार एक बदमाश ने पास आकर उन्हें सिर पर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाए, इसके पहले हमलावर बुलेट वहीं छोड़कर भाग निकला। माना जा रहा है कि हत्यारा पेशेवर शूटर हो सकता है।

बंधवार को तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनके समर्थकों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही शहर के बाजार भी तेजी से बंद होने लगे। कुछ ही देर में अस्पताल, बंधवार के निवास और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने यहां से भीड़ को हटाया। मामले में पुलिस क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि आसपास के जिलों की भी सीमा सील कर संदिग्ध की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

बंधवार भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे
20 जून 1962 को जन्मे प्रहलाद बंधवार भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे। वह 80 के दशक से पार्टी से जुड़े थे। 1987 से 1992 में भाजयुमो में जिला महामंत्री रहे। इस दौरान 1997-98 से 2003 तक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का पद भी संभाला था। बाद में भाजपा जिला महामंत्री भी रहे।