बजट- 2019: वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान, छोटे किसानों के खाते में हर साल आएंगे 6000

0
215

नई दिल्ली। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट भाषण में बड़ा ऐलान किया कि सरकार छोटे किसानों के खातों में सीधा पैसा डालेगी। जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर जमीन है, उन्हें सरकार हर साल 6000 रुपए सीधे खाते में जमा करेगी। इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। सरकार ने इसके लिए बजट में 75 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।
Budget: 2019: A big announcement of the finance minister, small farmers will come to the account every year 6000
किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी हो जाएगी, हम न्यू इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय आंदोलन बना। देश इस साल गांधीजी की 150वीं जयंती मना रहा है। ये उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। गांवों को खुले में शौच से मुक्ति मिली है। देश के 98 फीसद गांवों में शौचालय बनाए गए। 5.45 लाख गांव पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त हो गए।