हमले में लिप्त आतंकियों और उनके मददगारों को पकड़ने 15 गावों में तीन हजार जवानों ने शुरू किया सर्च आॅपरेशन

0
206

श्रीनगर। पुलवामा में हुए हमले में लिप्त आतंकियों और उनके मददगारों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने घटनास्थल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 15 गांवों में सर्च आॅपरेशन चलाया। वादी में 1350 फेसबुक पेज और लगभग 150 वाट्सएप ग्रुप बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई है। हमले में शामिल आत्मघाती को तैयार करने वाले उसके हैंडलरों और अन्य मददगारों को पकड़ने और हमले की पूरी गुत्थी सुलझाने के लिए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे लिथपोरा, काकपोरा, नेवा और सहित करीब 15 गांवों को घेर कर तलाशी ली जा रही है।
Three thousand soldiers in 15 villages started the search operation to catch the terrorists and their helpers in the attack.
अभियान में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के करीब साढ़े तीन हजार जवान और अधिकारी शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने अपने श्वान दस्ते को भी अभियान का हिस्सा बनाया हुआ है। गांव में लोगों के आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इन इलाकों में रहने वाले पूर्व आतंकियों और ओवरग्राउंड वर्करों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि देर रात तक किसी को गिरफ्तार करने अथवा पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की कोई सूचना नहीं है।