नई दिल्ली। भाजपा पूरी तरह चुनावी मूड में आ गई है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को चुनावी अभियान ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ की शुरूआत की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। इस अभियान के तहत 10 करोड़ लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के विशेष रूप से बनाए गए रथ देशभर में जाएंगे और लोगों से राय लेंगे। कुल मिलाकर अलगे 30 दिन में भाजपा 10 करोड़ लोगों से पूछेगी कि मोदी सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं।
BJP in the electoral mood, Amit Shah will launch ‘talk of India’s mind, with Modi’ campaign
इस अभियान के जरिए भाजपा भारत के भविष्य को आकार देने में प्रत्येक भारतीय को शामिल करने का लक्ष्य बना रही है। भाजपा को उम्मीद है कि इस अभियान से पार्टी को 100 करोड़ लोगों से सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी और उनके सुझावों के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणापत्र तैयार करेगी।
ऐसे ली जाएगी प्रतिक्रिया
इन रथों में खास कैमरे लगे हैं। ये जगह-जगह जाएंगे और लोगों की बात रिकॉर्ड करेंगे। इन्हीं वीडियो को रथ की दीवारों पर लगी स्क्रीन में दिखाया जाएगा। ये वीडियो पीएम मोदी तक पहुंचाए जाएंगे और इनके आधार पर पार्टी अपनी चुनावी रणनीति बनाएगी। अमित शाह ने कहा यह अनूठा प्रयोग है, जिसे भाजपा पहले बार अपनाने जा रही है।

