पुलवामा अटैक: बीकानेर डीएम ने जारी किए आदेश, 48 घंटे में जिला छोड़ दें पाकिस्तानी नागरिक

0
255

बीकानेर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में मेजर समेत कुल पांच जवान शहीद हो गए। शहीदों में राजस्थान के रहने वाले एस. राम का नाम भी शामिल है। उधर, पुलवामा हमले के बाद राजस्थान में बीकानेर के जिलाधिकारी कुमार पाल गौतम ने आदेशों की एक लिस्ट जारी की है, जिन्हें सीआरपीसी की धारा 144 के अंतर्गत तुरंत लागू किया गया है। उन्होंने आदेश दिया है कि पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे के भीतर जिला छोड़ दें।
Pulwama Attack: Bikaner DM orders issued, leave the district in 48 hours Pakistanis
इसके साथ ही डीएम ने बीकानेर की सीमा क्षेत्र में बने होटलों में पाकिस्तानी नागरिकों को पनाह देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश दो महीने के लिए लागू किया गया है। पुलवामा अटैक के बाद जिले के ही पिंगलिना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सोमवार को शहीद हुए एस. राम का पार्थिव शरीर देर रात राजस्थान पहुंचा। बता दें कि 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पैरा फोर्सेज की टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर भी शमिल हैं।

पुलवामा अटैक में 40 जवान हुए थे शहीद
गौरतलब है कि 14 फरवरी, गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हो गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद देशभर में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है, जिसका प्रमुख मसूद अजहर है।