प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का बयान, कहा- पीएम लोकप्रिय नेता हैं पर मप्र से नहीं लड़ेंगे चुनाव

0
277

जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मप्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेता हैं। हर वर्ग में उनकी स्वीकार्यता है। इसलिए हर कोई चाहता है कि वो उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ें। ऐसा संभव नहीं है। ये जरूर है कि लोकसभा चुनाव के वक्त मप्र में उनकी अधिक सभाएं हों, इसका प्रयास किया जाएगा। ये व्यवहारिक भी है। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गत दिवस दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र से चुनाव लड़ेंगे।
State BJP President’s statement, said – PM is a popular leader but will not contest elections from MP
बैसाखी पर सरकार
अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद राकेश सिंह ने मप्र में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार गिरने के बयान पर कहा कि ये सरकार अपने कर्मों से गिरेगी। बैसाखी पर सरकार है। जनता ने चुनाव में सर्वाधिक मत भाजपा को ही दिए हैं। कांग्रेस राज में सबसे ज्यादा एक ही उद्योग बढ़ा है और वो है ट्रांसफर उद्योग। इसमें भी अब पार्टी के भीतर मतभेद उभर रहे हैं।