वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान से खेले या नहीं, सीओए आज करेगा फैसला

0
233

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद यह बहस लगातार तेज होती जा रही है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति आज शुक्रवार को नई दिल्ली में इस मुद्दे पर बैठक करेगी। इंग्लैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को 16 जून को मैनचेस्टर में एक-दूसरे से भिड़ना है। कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सलाह दी है कि वह पाक को टूर्नामेंट से बहिष्कृत करने के लिए आईसीसी पर दबाव डाले।
Whether India has played in the World Cup or not, the COA will decide today
रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बोर्ड की प्रशासकों की समिति आज एक बैठक कर इस मुद्दे पर विचार करेगी और देखेगी कि क्या मुद्दे पर क्या कदम उठाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सीओए की आज होने वाली मीटिंग में आगे उठाए जाने वाले कदम पर चर्चा होगी और इस संबंध में खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सलाह मांगी जाएगी। इसके बाद बीसीसीआई इस मुद्दे पर सामूहिक और जवाबदेही वाला फैसला लेगा कि पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के संबंध में क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

गुरुवार को ही सीओए को एक नया सदस्य मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) रविंद्र थोडगे, जो भारतीय सेना में मास्टर जनरल आॅर्डनंस के पद पर रह चुके हैं। थोडगे को सीओए में अपनी पहली ही इस मीटिंग में इस गंभीर मसले पर मीटिंग करनी होगी। हालांकि नागपुर में रहने वाले थोडगे इतने कम समय में दिल्ली में उपस्थित नहीं होंगे। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सीओए के बाकी 2 सदस्य विनोद राय और डायना इडुल्जी इस गंभीर मसले पर उनकी राय जरूर लेंगे।

आईसीसी का संविधान सदस्यों को क्वॉलिफाई करने की स्थिति में आईसीसी की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अधिकार देता है।’ बीसीसीआई के एक टॉप सूत्र ने कहा कि अगर नोट तैयार भी किया जाता है और आईसीसी इसे वोटिंग के लिए सदस्य बोर्ड के सामने रखने को राजी भी हो जाता है तो भी बीसीसीआई को अन्य देशों से समर्थन मिलने की संभावना बेहद कम है।