कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, विधायक उमेश जाधव भाजपा में शामिल

0
705

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बागी विधायक उमेश जाधव ने बुधवार को भाजपा का हाथ थाम लिया है। माना जा रहा है आगामी विधानसभा चुनाव में जाधव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनौती देंगे। जाधव कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष येद्दीयुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। पीएम मोदी के रैली में शामिल होने के पहले जाधव ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल होकर गर्व और खुशी महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कलमुर्गी के लोगों को मोदी को दोबारा पीएम बनवाने के लिए मदद करने की अपील भी की।
Congress shocks Karnataka, legislator Umesh Jadhav joins BJP
पीटीआई के मुताबिक भाजपा के सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में जाधव कांग्रेस से नौ बार के विधायक और दो बार से लोकसभा सदस्य खड़गे के खिलाफ मैदान संभाल सकते हैं। जाधव ने स्पीकर रमेश कुमार को सोमवार को इस्तीफा सौंपा था। जाधव के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस जेडीएस की संख्या घटकर 116 रह गई है। बता दें कि जाधव जनजाति समुदाय लंबानी से नाता रखते हैं। इसमें कर्नाटक की शेड्यूल कास्ट भी शामिल हैं। जाधव के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने स्पीकर से जाधव सहित रमेश जारकीहोली, बी नागेंद्र और महेश कुमाथाली को एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत डिसक्वालिफाई करने की मांग की है।