रहने के हिसाब से मुंबई दुनिया का 16वां सबसे महंगा शहर

0
315

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के सबसे महंगे प्रमुख आवासीय शहरों में 16वें  पर है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2019’ में दुनिया के 20 सबसे महंगे प्रमुख आवासीय शहरों में मुंबई एकमात्र भारतीय शहर है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में 10 लाख डॉलर (7 करोड़ रुपए) में लगभग 100 वर्गमीटर जमीन खरीद सकते हैं। यहां जमीन की कीमत 930 डॉलर प्रति वर्गफुट है।

मुंबई के मुकाबले दिल्ली में आधी कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 10 लाख डॉलर में 201 वर्गमीटर जमीन खरीदी जा सकती है। वहीं, बेंगलुरु में इतनी रकम में 334 वर्गमीटर जमीन ले सकते हैं।

आवासीय संपत्ति की कीमतें बढ़ने में मुंबई का 67वां नंबर 
2018 में वैश्विक रूप से आवासीय संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में मुंबई 0.3% इजाफे के साथ 67वें नंबर पर रहा। कीमतें बढ़ने के मामले में 1.4% इजाफे के साथ दिल्ली 55वें और 1.1% बढ़ोतरी के साथ बेंगलुरु 56वें नंबर पर रहा।