लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस की पहली सूची जारी, रायबरेली से लड़ेंगी सोनिया

0
221

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सरगर्मी तेज है वहीं उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के मामले में कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, इसमें 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश और गुजरात के 4 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से आज 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो गई। इसमें 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से तथा 4 उम्मीदवार गुजरात से शामिल हैं। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से सूची जारी की गई है। इस सूची में राहुल गांधी अमेठी से तो सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।
Launching the first list of Congress, Sonia will fight against Rae Bareli
इसके अलावा यूपी के सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से शलील इकबाल, घौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फरुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन(सुरक्षित) से बृजलाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री व कुशीनगर से आरपीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे। वहीं गुजरात में अहमदाबाद वेस्ट(सुरक्षित) से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल व छोटा उदयपुर (सुरक्षित) से रंजीत मोहन सिंह रंधवा चुनाव लड़ेंगे।