संघ प्रमुख की उपस्थिति में शुरू हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक

0
253

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम में शुरू हुई। इसमें देश की ज्वलंत समस्याओं पर आधारित तीन प्रस्ताव व कुछ मसलों पर प्रतिवेदन रखा जाना तय है। बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित हैं।
Meeting of the All India Representative Assembly of the Union started in the presence of the RSS chief
संघ से जुड़े जानकारों के अनुसार इस बार कम से कम 2 व अधिकतम तीन प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे। यहां बता दें कि बैठक की तैयारियों को लेकर भागवत व अन्य केन्द्रीय पदाधिकारी 2 मार्च को ही ग्वालियर में आ गए थे। सभा की बैठक में 1400 से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे हैं।

सुरक्षा-व्यवस्था स्वयंसेवकों के हवाले
संघ की इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर 1 मार्च से ही पूरे सरस्वती शिशु मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था को 150 स्वयं सेवकों ने संभाल रखा है। इसके अलावा 400 से अधिक सेवक अन्य व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। आयोजन स्थल पर निर्धारित लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।