आज सामने आ सकता है आईपीएल 2019 का पूरा शेड्यूल

0
349

नई दिल्ली। 23 मार्च से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 12वां सीजन का पूरा शेड्यूल आज जारी हो सकता है। इसके पहले पांच अप्रैल तक होने वाले शुरूआती 17 मैचों के कार्यक्रम का कार्यक्रम ही जारी किया गया था। लोकसभा चुनाव के चलते पूरा शेड्यूल अब तक सामने नहीं आया था।