लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे हुआ ऐलान

0
629

पटना। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे का शुक्रवार को ऐलान हो गया। बिहार की 40 सीटों में से 20 सीटों पर राजद, 9 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर रालोसपा और 3 पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा वीआईपी को 3 सीटें और राजद कोटे से 1 सीट सीपीआई-माले को मिली है।

बिहार में 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए इन 4 सीटों पर होना है मतदान

सीट प्रत्याशी 2014 में कौन जीता
औरंगाबाद उपेंद्र प्रसाद (हम) भाजपा
गया जीतन राम मांझी (हम) भाजपा
नवादा विभा देवी (राजद) भाजपा
जमुई भूदेव चौधरी (रालोसपा) लोजपा

राजद में शामिल होगी शरद यादव की पार्टी
राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि लोजद पार्टी के प्रमुख शरद यादव राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के बाद लोजद का राजद में विलय हो जाएगा।

तेजस्वी के ट्वीट से गरमाया था सियासी माहौल 
16 मार्च को महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही तेजस्वी के ट्वीट के बाद सियासी माहौल गरमा गया था। तेजस्वी के ट्वीट से कांग्रेस आलाकमान नाराज हो गया था। इसके बाद तेजस्वी दिल्ली गए और कांग्रेस नेताओं से बैठकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि जब उपेंद्र कुशवाहा एनडीए छोड़कर महागठबंधन में आए थे तो राजद ने उन्हें 5 सीट का आश्वासन दिया था। इसी को लेकर महागठबंधन में पेंच फंसा था।