भोपाल। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने 29 मार्च यानि शुक्रवार से अपना प्रचार अभियान शुरू किया। सुबह 9:00 बजे से प्रचार पर निकले दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले सीहोर रोड स्थित फंदा के हरिहर मठ में पूजन किया और संतों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर फंदा के ग्रामीणों तथा हर हर मठ आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सीहोर में दिग्गविजय सिंह कार्यकतार्ओं से भी मुलाकात की।
उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस का आभार
दिग्विजय सिंह ने भोपाल से उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस का आभार माना, लेकिन यहां से चुनाव लडऩे का कारण भी स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में दिग्विजय कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा था कि मेरा क्षेत्र राजगढ़ है, लेकिन कमलनाथ चाहते हैं कि मैं कठिन सीट से चुनाव लड़ूं।
भोपाल के विकास का पूरा खाका तैयार
दिग्विजय ने कहा कि उनके दिमाग में भोपाल के विकास का पूरा खाका तैयार है। वे विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहे हैं। इसे 15 दिन में जनता के सामने रखेंगे। दिग्विजय ने कहा कि पोलिंग बूथ से चुनाव लड़ेंगे और सामने उमा भारती हों या शिवराज सिंह चौहान जीतकर दिखाएंगे। मुझे बंटाढार कहा जाता है। शिवराज सार्वजनिक मंच पर मेरे साथ उनके 15 साल बनाम मेरे 10 साल पर बहस कर लें, लेकिन वे डरते हैं और भागते हैं।