गजरौला और सहारनपुर में आज होगी पीएम मोदी की जनसभा, शाह भी करेंगे रैलियां

0
326

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमरोहा और सहारनपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पश्चिमी यूपी में पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों के चुनाव को देखते हुए यह मोदी का दूसरा दौरा और तीसरी सभा होगी।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आज सुबह 11:30 बजे गजरौला स्थित जनकपुरी में अमरोहा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार राघवलखन पाल के समर्थन में शिवांगी सिटी ननौता चौराहा पर रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को अलीगढ़ और मुरादाबाद में भी रैली करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गजरौला के झनकपुरी में जनसभा को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री और पुलिस के जवान ग्रैंड रिहर्सल किया। एडीजी समेत जिले के आला अफसरों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।