हमसे उम्मीद की जा रही है कि कुछ लोगों की मनमानी बर्दाश्त करें: सोनिया

0
351

नई दिल्ली. यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी ने दिल्ली में कहा, ”आज हमें देशभक्ति की नई परिभाषा सिखाई जा रही है। जो लोग विभिन्नता को स्वीकार नहीं करते, उन्हें देशभक्त कहा जा रहा है। हमसे उम्मीद की जा रही है कि खानपान, पहनावे और अभिव्यक्ति की आजादी के मामले में कुछ लोगों की मनमानी हम बर्दाश्त करें।