शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

0
192

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शोपियां जिले के गहांद इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि गहांद इलाके में एक घर में दो से तीन आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।