फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में अर्जुन इंटेस लुक में भीड़ के बीच दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे बर्फीले पहाड़ नजर आ रहे हैं। पोस्टर की टैग लाइन में लिखा है- ‘द मैन हंट बिगेन्स’। ये फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। वहीं टीजर मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।
मलाइका ने किया पोस्टर पर कमेंट
अर्जुन ने फिल्म से अपना पहला लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए वो लिखते हैं- ‘मुझे इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का पहला लुक शेयर करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है ये एक अविश्वसनीय कहनी है।’ इस पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिएक्शन आना शुरू हो गए है। सबसे पहला रिएक्शन रहा मलाइका अरोड़ा का। मलाइका ने अपने बेहद खास दोस्त के इस लुक पर फायर के एमोजी भेजे हैं। इससे आप समझ ही सकते है कि अर्जुन का लुक बर्फीले पहाडों के बीच भी आग लगा रहा है। मलाइका के अलावा भूमि पेडनेकर, फराह खान, हुमा कुरैशी और संजय कपूर ने भी रिएक्शन दिए हैं।
मैन हंट की है कहानी
फिल्म की कहानी उन रियल हीरोज की है जो सीक्रेट मिशन पर हैं और आतंकवादियों को बिना किसी हथियार के निहत्थे ही पकड़ेंगे। फिल्म का डायरेक्शन राज कुमार गुप्ता ने किया है। गुप्ता इससे पहले रेड, नो वन किल्ड जैसिका और आमिर जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा अमृता पुरी और राजेश शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
परिणीति और कृति के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
इस फिल्म के अलावा अर्जुन पिंकी फरार और पानीपत में नजर आने वाले है। पिंकी फरार में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा है और पानीपत में वो कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।