कलंक के फ्लॉप होने पर आलिया भट्ट ने कहा- ‘जनता की अदालत सबसे बड़ी होती है’

0
642

करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक को बॉक्स पर अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिल रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म से हर किसी को बहुत उम्मीदे थीं लेकिन पहले वीकएंड पर ये सिर्फ 66.30 करोड़ रुपए ही जोड़ पाई।

कलंक के फ्लॉप की क्या रही वजह
कलंक में अच्छी स्टारकास्ट और दमदार एक्टिंग के बावजूद फिल्म लोगों के गले  नहीं उतरी। इसकी वजह बनी है फिल्म की कहानी। फिल्म की कहानी बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है। साथ ही ये बहुत ही लंबी फिल्म है। इस वजह से ये काफी उबाऊ लगती है। अभिषेक वर्मन ने इसका निर्देशन किया है। वहीं करण जौहर ने फिल्म को 150 करोड़ रुपए खर्च कर बनाया है, लेकिन फिल्म 5 दिनों में अब तक इसकी आधी किमत भी नहीं वसूल पाई है।