विमान में हिमाचल की महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी बौद्ध लामा के खिलाफ छिड़ा मी टू अभियान

0
177

धर्मशाला

दिल्ली से गगल आ रहे एयर इंडिया के विमान में हिमाचल की महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ तिब्बती बौद्ध लामा डागरी रिंपोछे के खिलाफ मी टू अभियान छिड़ गया है।

स्पेन की महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2008 में मैकलोडगंज स्थित नामग्याल मठ में आरोपी बौद्ध लामा ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उस दौरान वह भी धर्मशाला में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रही थी। इस प्रकरण के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। मेरी तरह कई महिलाओं के साथ बौद्ध लामा ने छेड़छाड़ की है। उन महिलाओं को भी अपनी कहानी बतानी चाहिए।

संबंधित चार पेज का पत्र लिखा
वर्ष 2010 में वालदीविया ने घटना से संबंधित चार पेज का पत्र लिखा। इसमें उसने लिखा कि उसने रिंपोछे से आशीर्वाद लेने और डिस्क हर्निया समस्या के समाधान के लिए संपर्क किया। रिंपोछे ने उसे अपने घर पर बुलाया और लेट जाने के लिए कहा। विश्वास कर बौद्ध लामा की बात मैंने मान ली। बौद्ध लामा ने पवित्र पेय बताकर मुझे नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद बौद्ध लामा ने मुझसे छेड़छाड़ की। मैंने कांगड़ा पुलिस में घटना से संबंधित शिकायत की। दलाईलामा दफ्तर को इसकी प्रति भेजी। दलाईलामा दफ्तर ने बैठक करवाई। इसमें डागरी रिंपोछे ने माफी मांगी। वालदीविया ने कहा कि जब बौद्ध लामा ने माफी मांगी तो मैं फिर पुलिस के पास नहीं गई। डागरी रिंपोछे तिब्बत से भागकर वर्ष 1982 में भारत आया था। डागरी ने ल्हासा के प्रख्यात बौद्ध लामा पारी दोरजे चांग के अवतार के रूप में पुनर्जन्म लिया है।