अखिलेश ने साधा निशाना, कहा भाजपा और कांग्रेस शून्य सीटें जीतेंगी

0
259

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि छठे चरण के चुनाव में, भाजपा और कांग्रेस शून्य सीटें जीतेंगी। 7वें चरण में भाजपा केवल 1 सीट जीतेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा रेड कार्ड के जरिए जीतना चाहती है।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसपी को अधिक से अधिक रेड कार्ड जारी करें। सपा-बसपा कार्यकतार्ओं को रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। हमने पिछली बार चुनाव आयोग से शिकायत की थी, आपके माध्यम से मैं आज भी कर रहा हूं।

अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या लाल कार्ड सपा-बसपा को ही जारी किए जाएंगे? क्या बीजेपी में हर कोई साफ है, क्या कोई ऐसा अपराधी पृष्ठभूमि वाला नहीं है जिसे रेड कार्ड जारी किया गया हो, बीजेपी लोगों को डराने की साजिश कर रही है ताकि वे अपना वोट न डालें। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम और भाजपा दूसरों को उन चीजों के लिए दोषी ठहराते हैं जो वे करते हैं या करना चाहते हैं। भाजपा जाति आधारित राजनीति कर रही है। विभिन्न जातियों और धर्मों के बीच नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। उनकी सरकार झूठ और घृणा पर आधारित है। गठबंधन ने उस सरकार को ध्वस्त करने का फैसला लिया है जो घृणा पर बनी थी।