कांग्रेस प्रत्याशी को भजन गाते देख राहुल खुद को रोक नहीं पाए और बना लिया वीडियो

0
461

इंदौर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुंचे। यहां देवास लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कबीर पंथी प्रहलाद टिपानिया ने भजन गाते हुए उनका स्वागत किया।
टिपानिया ने जैसे ही अपना ख्यात भजन.. जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांकों मेरे राम गाड़ी वाले या गाड़ी मारी रंग-रंगीली पहिया है लाल-गुलाल.. हाकन वाली छैल-छबीली, देखन वाला राम गाया। राहुल गांधी ने खुद को रोक नहीं पाए और मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। उन्होंने टिपानिया को गाने के लिए बधाई भी दी।

19 मई को मतदान, भाजपा ने नए चेहरे उतारे
राहुल गांधी जिन तीन लोकसभा सीट पर प्रचार करने पहुुंच रहे हैं। उन सभी सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है। विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा ने इस बार नए चेहरों पर दांव लगाया है। भाजपा ने इस बार खरगोन से सुभाष पटेल की जगह गजेंद्र पटेल को मौका दिया है। धार से सांवित्री ठाकुर की जगह पर छतरसिंह दरबार को मैदान में उतारा है, जबकि देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल के विधायक बनने के बाद भाजपा ने यहां से अब महेंद्र सोलंकी पर दांव लगाया है।

इनके पक्ष में करेंगे प्रचार
शुजालपुर : देवास लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया के लिए राहुल गांधी पचोर रोड स्थित गोकुल धाम कॉलोनी में बने पंडाल में चुनावी सभा लेंगे।
अमझेरा : धार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल के लिए राहुल गांधी अमझेरा में मैदान में बने पंडाल से सभा को संबोधित करेंगे।
खरगोन : खरगोन लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद मुजाल्दा के समर्थन में राहुल गांधी नवग्रह मेला मैदान पर चुनावी सभा लेंगे।