भोपाल TIO
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हो गया। परीक्षा परिणाम की घोषणा मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने की। 12वीं में दृष्टि सनोडिया ने टॉप किया है, ये सिवनी की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं।
18.50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं एमपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके लिए पूरे मध्यप्रदेश में 7 हजार से ज्यादा सेंटर्स बनाए गए थे। 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चली थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही विद्यार्थी परीक्षा परिणाम के इंतजार करने लगे थे। जानकारी के मुताबिक सभी केंद्रों को भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई तक पूरा हो गया था।