लोकसभा चुनाव 2019 में इंटरनेट की सनसनी बने रहे दिग्विजय और प्रज्ञा

0
201

 भोपाल TIO

लोकसभा चुनाव 2019 में मध्य प्रदेश के नेता इंटरनेट की सनसनी बनी रहे. वो दुनिया भर में गूगल पर सर्च किए गए और सोशल मीडिया में ट्रेंड करते रहे. ये ऐसा चुनाव रहा जिसमें प्रत्याशियों ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का ज़बरदस्त इस्तेमाल किया. मतदाताओं ने भी अपने नेताओं के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानने के लिए गूगल सर्च किया. भोपाल सीट के दोनों प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा ठाकुर लगातार ट्रेंड करते रहे.

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के नेता दुनिया भर में सर्च किए गए.प्रदेश के ये दिग्गज सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करते रहे. प्रज्ञा सिंह ठाकुर और दिग्विजय सिंह सबसे ज़्यादा सर्च किए गए.

भोपाल सीट सिर्फ प्रदेश की ही नहीं, देश की भी सबसे चर्चित सीटों में से रही. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारकर इस सीट को चर्चा में ला दिया था. उसके बाद बीजेपी ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट देकर चर्चा को और आगे बढ़ा दिया. प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयानों ने भोपाल को हॉट सीट बना दिया और ये नेता लगातार गूगल में सर्च किए जाने लगे.दिग्विजय सिंह दुनिया भर में चर्चा का केंद्र रहे.प्रज्ञा सिंह औऱ दिग्विजय सिंह भारत में तो सबसे ज्यादा सर्च किए ही गए. इसके साथ पाकिस्तान, कुवैत,कतर,न्यूजीलैंड,श्रीलंका,इजराइल,स्विटजरलैंड में भी सर्च किए गए.

प्रज्ञा सिंह को मुंबई में 26/11 हमले में शहीद महाराष्ट्र ATS चीफ हेमंत करकरे पर दिए आपत्तिजनक बयान के कारण काफी तलाशा गया. कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता सिंह भी सोशल मीडिया पर सर्च की गयीं.

इन दो घुर विरोधी नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर प्रदेश के बाकी नेता भी खूब पढ़े गए. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्चिंग के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया..कमलनाथ को भारत के साथ ही अन्य देशो के इंटरनेट यूजर्स ने खूब सर्च किया.कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया,कुवैत,सउदी अरब,सिंगापुर,ऑस्ट्रेलिया,नीदरलैंड,यूएस,जर्मनी में सर्च किए गए.भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह यूएस,यूके में सर्च हुए.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
प्रज्ञा को न्यूजीलैंड,फिलीपींस में किया गया सर्च

गूगल ट्रैंड पर 0से 100के स्कोर में मिला 100का स्कोर
पाकिस्तान में सर्च हुई प्रज्ञा
प्रज्ञा का भारत में स्कोर 61
दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह,श्रीलंका,इटली,आयरलैंड में सर्च
भारत में दिग्वजिय सिंह का स्कोर रहा 39
यूजर्स ने दिग्विजय सिंह की पत्नी के बारे में की सर्चिंग
अमृता सिंह के नाम से खूब सर्च किए गए दिग्विजय सिंह
ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया कुवैत,सऊदी अरेबिया में सर्च
सिंगापुर,ऑस्ट्रेलिया,नीदरलैंड,यूएस,जर्मनी में सर्च
जबलपुर- भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह यूके,यूएसए में सर्च
पाकिस्तान में भी खोजे गए मुख्यमंत्री कमलनाथ
यूएई,बेल्जियम,ऑस्ट्रेलिया,यूके,यूएस,सउदी अरेबिया में सबसे ज्यादा हुए सर्च
पाक यूजर्स की सर्चिंग में छाए सीएम कमलनाथ
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी खुद से ज्यादा अपने बयानों के कारणर सुर्खियां बटोरते रहे.यही वजह रही कि वो सोशल मीडिया ट्रैंड करते रहे.