29 में से 28 सीटों पर BJP आगे, कांग्रेस से सिर्फ नकुलनाथ चल रहे आगे

0
324

भोपाल TIO

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें 28 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है। केवल छिंदवाड़ा से कांग्रेस को बढ़त। यहां से मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद रहे। यह क्षेत्र उनका गढ़ रहा है। अब उनके बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं।

11.20 AM : खजुराहो लोकसभा सीट पर भाजपा के वीडी शर्मा 1 लाख 35 हजार वोट से आगे। टीकमगढ़ लोकसभा से भाजपा के वीरेंद्र खटीक 1 लाख 9 हजार 375 वोट से आगे। दमोह से भाजपा के प्रहलाद पटेल 81 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.15 AM : रीवा में भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी से 32424 मतों से आगे चल रहे हैं।

11.10 AM : रतलाम- झाबुआ संसदीय सीट पर 8 विधानसभा में कुल 316055 वोटों की गिनती के बाद 66318 वोट से भाजपा आगे।

11.05 AM : रीवा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा 26424 वोट से आगे चल रहे हैं। दमोह लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 74112 वोट से आगे। अभी तक लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं की कुल 2 लाख 10 हजार 495 बूथों की मतगणना हो चुकी है, जिसमें से भाजपा प्रत्याशी को 1 लाख 31 हजार 752 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह को 57640 वोट मिले हैं।

11 AM : भोपाल में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह 41983 वोट से भाजपा आगे चल रही है। रीवा में 11 बजे तक काउंटिंग के बाद भाजपा के जनार्दन मिश्रा कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से 23171 मतों से आगे चल रहे हैं।

10.55 AM: देवास में भाजपा प्रत्याशी 92576 मतों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी को अभी तक 218540 मत प्राप्त हुए, कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 92576 मत प्राप्त हुए।उज्जैन से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया एक लाख वोट से आगे। पिछली बार भाजपा ने यह सीट तीन लाख से अधिक वोटों से जीती थी। मंदसौर संसदीय क्षेत्र में सातवे राउंड पर भाजपा के सुधीर गुप्ता 67125 मतों से आगे चल रहे हैं।

10.50 AM: खंडवा में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान 73 हजार 676 वोट से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी 1.44 लाख से आगे। दिग्विजय सिंह साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से 44,222 मतों से पीछे चल रहे हैं।

10.45 AM: इंदौर में मंत्री जीतू पटवारी के क्षेत्र बिजलपुर से भी कांग्रेस हार गई, राउ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 21 हजार की लीड है। मंदसौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 124589 मत प्राप्त हुए वहीं के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 73822 मत प्राप्त हुए इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने 50767 मतों से आगे चल रहे हैं, मन्दसौर संसदिय क्षेत्र में 205619 मतों की गणना हो चुकी है।

10.40 AM: आदिवासी बाहुल्य संसदीय सीट शहडोल में भाजपा की हिमाद्रि सिंह लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। पहले राउंड से ही आठो विधानसभा में भाजपा लीड कर रही है जो पांचवे राउंड तक बरकरार है। पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा, जैतपुर, जयसिंहनगर, बाधवगढ़, मानपुर और बड़वारा सीट में भाजपा की हिमाद्रि सिंह लगभग 1 लाख से ज्यादा मतों से बढ़त बनाये हुए है। उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया 87000 वोटों से आगे, कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय ने हार मानी, मतगणना केंद्र से निकले घर की ओर। 73676 मतों से खंडवा में अरुण यादव भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से पीछे चल रहे हैं।

10.35 AM: इंदौर में 6 राउंड के बाद भाजपा के शंकर लालवानी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे।

10.30 AM: भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना मौन व्रत खत्म कर दिया। उन्हें भोपाल में लगातार बढ़त मिल रही है। मौन व्रत खत्म करने के बाद उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए। खंडवा से भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान 49000 वोट से आगे निकल गए हैं। रीवा जनार्दन मिश्रा 7759 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ से आगे चल रहे हैं। इंदौर में बीजेपी कार्यालय के बाहर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम लोगों को चुनाव परिणाम देखने के लिए दो स्क्रीन लगवाई गई है। इस स्क्रीन पर परिणाम देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा है। बीजेपी को शुरुआती रूझान में बढ़त मिलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भाजपा कार्यालय व नेहरू स्टेडियम के बाहर लग गया है।