अमित शाह बन सकते है गृहमंत्री, मोदी कैबिनेट में नए चेहरे हो सकते है शामिल

0
189

नई दिल्ली

‘मोदी है तो मुमकिन है’ से लेकर ‘आएगा तो मोदी ही’ के नारों के साथ चले प्रचार कैंपेन के बाद भाजपा ने ‘अबकी बार 300 पार’ का लक्ष्य साकार कर लिया। प्रचंड बहुमत के साथ देश की जनता ने 17वीं लोकसभा के लिए देश की बागडोर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी।

मोदी के नाम पर और राष्ट्रवाद की लहर में इस बड़ी जीत के बाद देश भर में भाजपा कार्यकतार्ओं और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर ‘मोदी 2.0’ सरकार में नए कैबिनेट को लेकर भी चचार्ओं का बाजार गर्म है।

मोदी कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, वहीं कुछ पुराने चेहरों को आराम दिया जा सकता है। इसी के साथ पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम भी जल्द ही तय किया जा सकता है। भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों के मंत्रालय बदले जा सकते हैं, वहीं जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं को अहम जगह मिल सकती है। प्रधानमंत्री के पद के बाद गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालयों पर सबकी नजर रहती है कि यहां किसे जगह मिलेगी।

अमित शाह को मिल सकता है गृह मंत्रालय
मोदी कैबिनेट में गुजरात के गृह मंत्री रह चुके अमित शाह भाजपा की इस शानदार जीत में एक बार फिर ‘चाणक्य’ के तौर पर उभरे हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में शानदार जीत के बाद लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी शानदार रणनीति और मेहनत का प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाकर इनाम दिया जा सकता है। उन्हें गृह मंत्रालय सौंपे जाने की चर्चा जोरों पर है। ऐसा हुआ तो फिर राजनाथ सिंह का मंत्रालय बदल जाएगा।