आधी रात के बाद 15 जिलों के कलेक्टर सहित 30 आईएएस अफसर बदले

0
866

भोपाल TIO

मध्य प्रदेश में आधी रात के बाद 15 से जिलों के कलेक्टर सहित 30 आईएएस अफसर बदल दिए गए. सुदाम खाड़े को कलेक्टर भोपाल पद से हटाकर मंत्रालय अटैच कर दिया गया है. उनकी जगह अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गयी है. इसी के साथ धार, खंडवा, डिंडौरी, अलीराजपुर, आगर मालवा, शाजापुर, बुरहानपुर, निवाड़ी, सतना, सीहोर, रायसेन, दमोह, कटनी, नीमच के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं.

कमलनाथ सरकार की प्रशासनिक सर्जरी लोकसभा चुनाव के बाद भी जारी है. सरकार ने आधी रात के बाद आईएएस अफसरों के भी थोक तबादले कर दिए. इसे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार से जोड़कर देखा जा रहा है.भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े भी हटा दिए गए हैं.भोपाल में नये कलेक्टर की पोस्टिंग को फिलहाल होल्ड किया गया है.

नया फेरबदल
-गुलशन बामरा सागर के कमिश्नर बनाए गए हैं. वो मनोहर लाल दुबे का स्थान लेंगे जो हाल ही में भोपाल राजभवन ट्रांसफर किए गए हैं.
-रेनू तिवारी, चंबल संभाग कमिश्नर
-विजय कुमार – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
जबलपुर निगम कमिश्नर बदले गए
आदित्य प्रताप जबलपुर नगर निगम कमिश्नर होंगे
विशेष गढ़पाले- सतना कलेक्टर
अजय गंगवार – नीमच कलेक्टर
सूफिया फारुकी – रायसेन कलेक्टर
छवि भारद्वाज – एमपी – एनएचएम
श्रीकांत भनोत – धार कलेक्टर
मनोज पुष्प – मंदसौर कलेक्टर बने
तन्वी सुंदरियाल – खंडवा कलेक्टर
कर्मवीर शर्मा – पन्ना कलेक्टर
अक्षय कुमार सिंह – निवाड़ी कलेक्टर
तरुण राठी – कलेक्टर दमोह
सुरभि गुप्ता – अलीराजपुर कलेक्टर
बक्की कार्तिकेयन – डिंडौरी कलेक्टर
अजय गुप्ता – सीहोर कलेक्टर
आशीष कुमार – कमिश्नर, नगर निगम जबलपुर
शशि भूषण सिंह – कलेक्टर कटनी बनाए गए हैं.

आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट
सरकार ने शनिवार देर रात कुल 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सभी को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद को हटाकर आईजी रेल बना दिया गया है। उनकी जगह योगेश देशमुख भोपाल के नये आईजी होंगे।

नयी पदस्थापना
अशोक दोहरे -डीजी होमगार्ड
महान भारत सागर – स्पेशल डीजी पीटीआरआई
पुरुषोत्तम शर्मा -स्पेशल डीजी साइबर क्राइम और एसटीएफ
मनीष शंकर शर्मा- एडीजी निजी सुरक्षा एजेंसी
जी अखेतो सेमा- एडीजी तकनीकी सेवाएं
डीसी सागर- एडीजी आपदा प्रबंधन होमगार्ड
डीपी गुप्ता -आई जी चंबल जोन
जयदीप प्रसाद -आईजी रेल
योगेश देशमुख -आईजी भोपाल
अनिल कुमार सिंह कुशवाह- एसपी शहडोल
आरके हिंगणकर- 35 वी बटालियन एसएएफ मंडला
हिमानी खन्ना -एआईजी पुलिस मुख्यालय
कुमार सौरभ -एआईजी पुलिस मुख्यालय
जगत सिंह राजपूत -एआईजी पुलिस मुख्यालय
ललित शाक्यवार – एसपी कटनी
अमित सिंह -एसपी जबलपुर
तरुण नायक -एआईजी पुलिस मुख्यालय
सविता सुहाने -एसपी आगर मालवा
डालूराम तेनीवाल -एसपी बड़वानी
वीरेंद्र सिंह -एआईजी पुलिस मुख्यालय
निमिष अग्रवाल – एआईजी पुलिस मुख्यालय
सिद्धार्थ बहुगुणा -एआईजी पुलिस मुख्यालय
आदित्य प्रताप सिंह- एसपी धार
विवेक अग्रवाल -एआईजी पुलिस मुख्यालय
शिवदयाल0 एसपी खंडवा
कुमार प्रतीक- एसपी सिवनी
शैलेंद्र चौहान- एसपी भोपाल उत्तर
हितेश चौधरी -एसपी मंदसौर
यांग चेन डोलकर भूटिया- एआईजी पुलिस मुख्यालय
दीपक शुक्ला- एआईजी पुलिस मुख्यालय
अविजीत कुमार रंजन- एसपी सिंगरौली
मनोज कुमार श्रीवास्तव -एआईजी पुलिस मुख्यालय
पंकज श्रीवास्तव -एसपी शाजापुर
हेमंत चौहान -एआईजी पुलिस मुख्यालय
राजेश सिंह- एसपी शिवपुरी
आर एस बेलवंशी -एसपी सीधी
किरण लता केरकेट्टा- एसपी अनूपपुर