दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया, मेट्रो-डीटीसी बसों में मुफ्त होगा सफर

0
427

नई दिल्ली

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। इसके तहत अब महिलाओं के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों व क्लस्टर बसों में यात्रा मुफ्त हो जाएगी। इसका एलान खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को किया है। केजरीवाल ने कहा है कि हम किसी के ऊपर सब्सिडी थोपेंगे नहीं।

केजरीवाल का कहना है कि जो महिलाएं अपना पैसा दे सकती हैं वह अपना किराया दे देंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना हम बना रहे हैं और उम्मीद है कि इसे अगले दो-तीन महीने में लागू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक ईमेल जारी कर रहे हैं जिस पर जनता अपना सुझाव दे सकती है कि इस योजना को कैसे लागू किया जाए। उनका कहना है कि एनसीआर की महिलाओं को इस योजना का फायदा मिले या नहीं इस पर सुझाव मांगे गए हैं।