भोपाल TIO
भोपाल की नवनिर्वाचित भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज मुंबई में NIA अदालत में पेश होंगी. 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में उनकी पेशी है. हालांकि, उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन बीमारी की वजह से वो नहीं जा सकीं.
प्रज्ञा मुंबई रवाना
प्रज्ञा ठाकुर गुरुवार देर रात नियमित विमान से मुंबई के लिए रवाना हुईं. वो आज मुंबई में NIA कोर्ट में विशेष जज वीएस पडलकर के सामने पेश होंगी. 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाकों के केस में उनकी ये पेशी है. उनको गुरुवार को मुंबई की एनआईए की अदालत में पेश होना था. लेकिन उनके वकील ने जानकारी दी कि वो हाई ब्लड प्रेशर के कारण पेश नहीं हो सकीं.

