भोपाल TIO
मध्य प्रदेश में गहराते जलसंकट पर सरकार और प्रशासन सब सतर्क हो गए हैं। हर तरफ से खतरे की घंटी बज रही है। गृह विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पानी सप्लाई वाली जगहों पर पुलिस बल तैनात करने की तैयारी है। सभी जिÞलों के पुलिस अधीक्षकों को एक चिट्टी भेजी गयी है जिसमें अपने-अपने इलाके में जल संकट के हालात पर नजर रखने के लिए कहा गया है। खासतौर से पानी वितरण और उस दौरान होने वाले झगड़े-फसादों पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए कहा गया है।
पानी के लिए रोड जाम-डिंडौरी – डिंडौरी के कुदवारी गांव के लोगों ने आज डिंडौरी-शहडोल मार्ग जाम कर दिया। गांव में पानी की भीषण किल्लत है। परेशान लोग अपने बर्तन लेकर सड़क पर आ डटे। दोनों ओर ट्रैफिक जाम हो गया। सरकारी अफसर मौके पर पहुंचे और गांव वालों को समझाने की कोशिश की।
बंदरों की मौत-देवास जिले के पुंजापुरा क्षेत्र जंगलों में बंदरों की प्यास से मौत हो रही है। धूप और प्यास से बचने के लिए बंदर पथरीली गुफाओ में पेड़ों की जड़ें तलाश रहे हैं। कहीं पानी ना मिलने पर उनकी मौत हो रही है। एक एक कर कई बंदर अब तक मर चुके हैं। जंगल में बकरी चराने गए गड़रिए ने बंदरों को मरा देखा तब इसका खुलासा हुआ।

