देहरादून
कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में उपचार के दौरान देहांत हो गया था। दिवंगत पंत को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत अन्य नेताओं और लोगों ने श्रद्धांजलि दी। पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा। जहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया।
पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा गया है।इस दौरान सभी की आंखें नम नजर आई। यहां से दोपहर करीब 12 बजे उनकी देह पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा। जिसके बाद देवसिंह मैदान में श्रद्धांजलि दी जाएगी। दोपहर दो बजे रामेश्वर घाट में दिवंगत प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।