जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सीआरपीएफ, 19 राष्ट्रीय रायफल और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनंतनाग जिले के वेरीनाग में तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसका मुंहतोड़ जवाब सेना के जवानों द्वारा दिया गया। इस बीच हुई फायरिंग में एक आंतकी को मार गिराया गया। सेना द्वारा इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

