इन जड़ी-बूटियां से कर सकते हैं अर्थराइटिस को काबू

0
270

अर्थराइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें जोड़ों की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जाती है और हड्डियों के जोड़ ऐंठने लगते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विकृति हो सकती है। यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है जिसमें आपका इम्यून सिस्टम अपने ही ऊतकों को प्रभावित करने लगता है। यह समस्या शरीर के जोड़ों को प्रभावित करती है। जिसमें जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। जोड़ो की इस समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपायों की भी मदद ले सकते हैं। अर्थराइटिस से रोकथाम और इसके लक्षणों से राहत पाने के लिए कुछ हर्ब्स की मदद ली जा सकती है। आइए आपको उन हर्ब्स के बारे में बताते हैं जो अर्थराइटिस की समस्या को कम कर सकते हैं।

हल्दी
हल्दी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो कई समस्याओं के आराम दिलाने में मदद करती है। हल्दी में कुरकुमिन और कुरकुमिनाइड होते हैं जो जोड़ों की सूजन को कम करते हैं। हल्दी में मौजूद औषधीय गुण दर्द को कम करने में मददगार हैं।

मुलेठी
मुलेठी में ग्लाइसिराइजिन नामक कंपाउड होने के कारण यह सूजन को कम करने में मदद करती है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से सुरक्षित करती है साथ ही सूजन बढ़ाने वाले एंजाइम के उत्पादन को रोकती है। मुलेठी का सेवन पाउडर के रूप में किया जा सकता है।

अदरक
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में अर्थराइटिस के कारण होने वाली सूजन को कम करते हैं। थोड़ा अदरक पानी में उबालकर इसका हल्का गर्म रहने पर सेवन करें।

अश्वगंधा
अश्वगंधा के बहुत से फायदे हैं। यह आपके बालों को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ चिंता और तनाव को भी कम करता है। अर्थराइटिस से ग्रस्त लोगों में यह सूजन को कम करने में कारगर है।