बालाघाट
जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर हट्टा डूंडासिवनी में कबीर पंत के संत सुबोध दास उर्फ मंगल दास समाधी लेने के लिए बैठ गए। उनका कहना है कि वे मानव कल्याण के लिए समाधी ले रहे हैं। यह जानकारी जैसे ही उनके भक्तों को लगी तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई।
भक्तों का कहना है कि संत की सास चल रही हैं, उनके प्राण त्यागने के बाद शरीर का भ्रमण करवाया जाएगा। संत के समाधी लेने की घोषणा के बाद यहां हड़कंप मच गया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन यहां नहीं पहुंच पाया।

