ग्वालियर। छतरपुर नौकरी की तलाश में पहुंची 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा को वहां बंधक बना लिया और पिस्टल अड़ाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना 11 अप्रैल रात को विश्वनाथ कॉलोनी छतरपुर की है। छात्रा के कमरे में अगले दिन एक नया युवक आया। उसने उसे यहां से बाहर निकालने में मदद करने का वादा किया और उससे फिर दुष्कर्म किया। बाद में वह भी भाग गया। किसी तरह छात्रा भागकर वह झांसी पहुंची।
छात्रा का कहना है कि झांसी में भाजपा सांसद उमा भारती का कोई कार्यक्रम था वह वहां पहुंची। वहां कुछ लोगों ने उसकी मदद की और ग्वालियर तक पहुंचाया। सोमवार को पीड़िता महिला थाने पहुंची। जहां एसपी के हस्तक्षेप के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। गोल पहाड़िया इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती बीएससी की छात्रा है। वह नौकरी के लिए कंसलटेंसी आॅफिस में चक्कर लगा रही थी।
इसी दौरान उसे टैक्सी में एक महिला मिली। उसने एक मोबाइल नंबर देते हुए छतरपुर में नौकरी लगवाने का दावा किया। 10 अप्रैल को छात्रा ने कॉल किया तो किसी संतोषी तिवारी नामक महिला ने कॉल रिसीव किया। उसने छात्रा को अगले दिन छतरपुर आने और नौकरी दिलवाने की बात कही। 11 अप्रैल को छात्रा शाम को छतरपुर बस स्टैंड पर पहुंची। वहां एक युवक उसे लेने आया। वह युवक उसे महिला के घर ले गया।
महिला संतोषी अगले दिन इंटरव्यू कराने को कहा। वहीं दूसरी मंजिल पर रूम में रूकवा दिया। तभी रात 11.30 बजे एक युवक आया। उसके हाथ में पिस्टल थी। पीछे वही महिला खड़ी थी। युवक कमरे में घुस आया। महिला युवक को मुश्ताक भाई कह रही थी। उसने पिस्टल अड़ाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। अगले दिन 12 अप्रैल को मैडम तो कहीं गई थीं। पर जो लड़का छात्रा को बस स्टैंड से लेकर आया था वह आया। उसने भी छात्रा से जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह चला गया, लेकिन कुंडी नहीं लगाई। इसके बाद छात्रा वहां से बाहर भाग निकली।