इंडियन ऑयल ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत तालाब की सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया

0
1518

TIO, भोपाल

पूरे भारत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की एक मुहिम चल रही है। इंडियन ऑयल भी इसमें योगदान दे रहा है और हर जगह स्वच्छता पखवाड़ा 2019 मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश राज्य कार्यालय ने भी दिनांक 06 07 2019 को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत तालाब की सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस महत कार्य के लिए भोपाल के 05 नम्बर पर स्थित एक तालाब को चुना गया।

सुबह 09 बजे ही इंडियन ऑयल के अधिकारी, भोपाल नगर निगम के कर्मचारी एवं जनता का एकत्रित होना आरम्भ हो गया। इस कार्य में भोपाल के नगर निगम के कर्मियों ने भी सहयोग किया।दोपहर तक तालाब की सफाई का कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।यह मुहिम केवल एक दिन की नहीं है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।