देश और द्वीप जहां एक मोहल्ले से भी कम आबादी

0
629

वर्ल्ड डेस्क

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को आबादी से संबंधित समस्याओं से आगाह कराना है। आइए आज इस मौके पर हम दुनिया के उन देशों के बारे में जानते हैं जहां की आबादी बहुत कम है। इनमें से एक देश की आबादी तो एक मोहल्ले की आबादी से भी कम है…

2017 की जनगणना के मुताबिक, वेटिकन सिटी की आबादी 1000 से भी कम थी। वेटिकन सिटी क्षेत्रफल के मामले में भी दुनिया का सबसे छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल करीब 0.17 वर्ग मील यानी करीब 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यह इटली के रोम शहर में है जिसका शासन की बागडोर पोप के हाथ में है।

साल 2017 में इसकी आबादी 11,192 थी। तुवालु द्वीप दुनिया का दूसरा देश है जिसकी आबादी बहुत कम है। तुवालु मध्य प्रशांत महासागर में पॉलिनेशिया में स्थित है।

नौरु द्वीपीय राष्ट्र मध्य प्रशांत महासागर में माइक्रोनेशिया में स्थित है। 11,359 आबादी के साथ यह देश का तीसरा सबसे कम आबादी वाला देश है। यह दुनिया का तीसरा सबसे कम क्षेत्रफल वाला देश भी है। इसका क्षेत्रफल 8.1 वर्ग मील यानी करीब 21 वर्ग किलोमीटर है।

कुछ अन्य द्वीप भी हैं जिनकी आबादी बहुत कम है जैसे पिटकैर्न द्वीप जहां की आबादी 54 है। कोको द्वीप की 596, तोकेलाउ द्वीप की 1,285 और नीयू द्वीप की आबादी 1,618 है। चूंकि वे यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अधीन इलाके हैं इसलिए उनको देश में शुमार नहीं किया जाता है।