बिहार में भारी बारिश से कोसी उफान पर, बाढ़ का खतरा बढ़ा, असम में 8.5 लाख लोग प्रभावित

0
334

नई दिल्ली

बिहार और पूर्वोत्तर में बाढ़ और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तर बिहार में लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भी भारी बारिश हुई। नदियों में उफान से निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। कोसी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है और इसके कारण बाढ़ का खतरा मंजराने लगा है। प्रशासन ने 11 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य में कोसी समेत तीन नदिया खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं वहीं अन्य नदियों में भी पानी बढ़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश के कारण घर गिरने और पानी भरे गड्ढे में डूबने से सात लोगों की मौत हो गई। तीन लोग जख्मी हो गए। पूर्वोत्तर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मकान ढहने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई।

असम में भी बाढ़ ने हाहाकार मचाया है और इससे अब तक 21 जिले और 8.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मापुत्र और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। राज्य के 33 में से 21 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को लगाया गया है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर विभिन्न शिविरों में रखा गया जा रहा है। बाढ़ से काजीरंगा नेशनल पार्क में भी पानी भर गया है।

ब्रह्मापुत्र नदी जोरहाट और तेजपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ का पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। लंबडिंग-बदरपुर रेल मार्ग पर पानी भर जाने से रेल यातायात कोरोक दिया गया है। बारिश के चलते हुए घटनाओं से मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भी दो-दो लोगों की मौत हो गई है।

प्राकृतिक आपदा से जो जिले प्रभावित हुए हैं उनमें उन्नाव, पिलीभीत, सोनभद्र, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर, कानपुर नगर, खिरी, अंबेडकर नगर, चंदोली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर का नाम शामिल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ये संभावना जताई है कि शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे, इसके अलावा बारिश और तूफान भी आ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भी शनिवार को भारी बारिश के आसार हैं।

बिहार में 11 लोगों की मौत
बिहार में बाढ़ के कारण जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। उत्तर बिहार की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां शुक्रवार को भी लगातार पांचवें दिन भारी बारिश हुई है। नदियों के उफान के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के कारण घरों के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा बाढ़ के पानी से कई पुलिया भी ध्वस्त हो गई हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।

पूर्वोत्तर में 10 की मौत
पूर्वोत्तर के राज्य भी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक छह लोगों की मौत असम में हुई है। असम में आई बाढ़ के कारण 21 जिले और साढ़े आठ लाख लोग प्रभावित हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को लगाया गया है।

जो लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। पानी भर जाने के कारण लंबडिंग-बदरपुर रेल मार्ग से यातायात को रोक दिया गया है। बारिश के कारण हुई घटनाओं से मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भी दो-दो लोगों की मौत हो गई है।

भारी बारिश से हिमाचल बेहाल
हिमाचल में बारिश के कारण छह सड़कें बंद पड़ी हैं। जिसमें शिमला में पांच सड़क और एक कांगड़ा जोन में है। शिमला के सोलन सर्कल में एक, नाहन में तीन और कांगड़ा के डलहौजी में एक सड़क बंद पड़ी है। शिमला, सोलन, मंडी और कांगड़ा में शुक्रवार को बारिश हुई। जिससे यहां के तापमान में कुछ गिरावट आई है।

दिल्ली में गर्मी जारी
राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी भी जारी है। बारिश ना होने के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन भी बारिश ना होने के आसार हैं। इससे गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि बारिश 16 से 19 जुलाई के बीच हो सकती है।