बीपीएससी परीक्षा में पूछा गया प्रश्न- क्या बिहार के राज्यपाल केवल एक कठपुतली हैं?

0
389

पटना

बिहार लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में पूछा गया प्रश्न इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस परीक्षा में पूछा गया कि “भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में। क्या वह केवल एक कठपुतली हैं?

रविवार को आयोजित बिहार लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के समान्य ज्ञान के दूसरे पेपर में यह सवाल किया गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सवाल पूर्व में भी किया जाता रहा है। लेकिन राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद के संदर्भ में प्रश्न में मौजूद ‘कठपुतली’ शब्द उचित नहीं है।

बिहार लोकसेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आयोग के सदस्यों या अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि प्रश्न पत्र में क्या- क्या सवाल पूछे जा रहे हैं। ऐसे सवाल पहले भी किया जाता रहा है।