हाफिज सईद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

0
396

इस्लामाबाद

लाहौर से गुंजरवाला जाते समय आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगाना हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि काउंटर टेरेरिज्म विभाग ने उसकी गिरफ्तारी की है। वह मुंबई हमले का मास्टर माइंड है। उसे 2009 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले आतंकवाद निरोधी अदालत (ATC) ने सोमवार को मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी सरगना हाफिज सईद और तीन अन्य को जमानत दे दी थी। डॉन न्यूज के मुताबिक, यह फैसला मदरसे की भूमि को अवैध कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने के एक मामले में लिया है।