छिंदवाड़ा
जिले में बारिश न होने और लगातार गर्मी बढ़ने से परेशान कई लोग अब बारिश के लिए अनूठे जतन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टोटकों का सहारा भी लिया जा रहा है।
ऐसा ही टोटका पांढुर्ना में प्रचलित है। इसके तहत कुछ युवक अपने शरीर पर सिर्फ नीम के पत्ते बांधकर घर-घर जाकर भीख मांग रहे हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से इंद्रदेव प्रसन्न् होते हैं और अच्छी बारिश होती है।
इस बार मानसून में देरी और फिर कम बारिश के कारण फसलों की स्थिति खराब है। वहीं जलसंकट भी बरकरार है। बारिश के लिए कई जगह जहां हवन, पूजा आदि अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
कुछ जगह देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को पानी में डुबोया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में टोने-टोटकों का सहारा लिया जा रहा है। पांढुर्ना में कुछ युवक शरीर पर सिर्फ नीम के पत्ते बांधे हुए घर-घर भीख मांगते नजर आ रहे हैं।

